• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कांग्रेस नेता की सड़क दुर्घटना की मौत, पत्नी समेत 3 घायल, घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा

BySamip Anant

Dec 31, 2023
Share this

सुरजपुर :- जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तड़के सुबह कांग्रेस पार्षद गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे. तभी घने कोहरे की वजह से अनंत्रित होकर कार पड़े से टकरा गई. इस हादसे में पार्षद की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के बीमडा गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिका कार रात करीब 3 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई, कार में 5 लोग सवार थे. जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक युवक को हलकी चोट आई. वहीं मौके पर एक की मौत हो गई. हादसे में घायल सभी को उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफेर किया गया है. मृतक का नाम गंगाराम रवि है जो अपने परिवार के साथ पसिया गांव में उपचार के लिए गए थे, वहां से वापस लौटते समय घने कोहरे की वजह से बगीचा के पास अनंत्रित होकर कार पड़े से जा टकराई. थाना प्रभारी सतीश सोनवानी ने बताया कि मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.मृतक बिश्रामपुर नगर पंचायत पार्षद कांग्रेस नेता गंगाराम रवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वह वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद थे. हादसे में घायलों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. ममले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *