• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

न्याय की हुई जीत दोष मुक्त हुए राजकुमार पांडेय एक मामले में हाई कोर्ट से एवं दूसरे में सुप्रीम कोर्ट से थे जमानत में

BySamip Anant

Nov 19, 2025
Share this

छत्तीसगढ़ : – सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं यह कहावत बताती है कि सच्चाई को भले ही तत्कालीन रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़े या उसे दबाए जाए लेकिन अंतत जीत सत्य की ही होती है उसे मिटाया नहीं जा सकता यह कहावत हमें सिखाती है कि सत्य के मार्ग में चलना भले ही कठिन हो इसकी शक्ति एवं शाश्वत इस जीत दिलाती है और सत्य हमेशा कायम रहेगा यही देखने को मिला पसान के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजकुमार पांडेय  के साथ पसान के थाना प्रभारी लक्ष्मण खुटे एवं  बुध सिंह मधुकर ने आरोप लगाया था कि दिनांक 27/ 4/ 2022 को राजकुमार पांडेय के द्वारा थाने में घुसकर लक्ष्मण खुटे, बुद्ध सिंह मधुकर एवं थाना स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं मारा पीटी किया गया ऐसा आरोप लगाकर लगभग 10 से 15 धारा लगा दिया गया था

कारण की खमरिया निवासी आदिवासी समाज के दीपक कुमार सिंह को छुड़ाने के संबंध में जिस मामले में माननीय हाई कोर्ट के द्वारा उन्हें जमानत मिली थी एवं न्यायालय श्रीमान  विशेष न्यायाधीश कोरबा मे सुना जा रहा था दूसरे मामले में पसान निवासी हरिकिशन बिझवार के द्वारा आरोप लगाया गया था कि उनके घर में घुस के उनके साथ मारा पीटी किया गया था एवं गाली गलौज किए थे जिस मामले में जफर खान गवाही था उस मामले में भी लगभग10 से 15 धारा लगा दिया गया था जिस मामले में वह माननीय सुप्रीम कोर्ट से जमानत में थे यह केस न्यायालय श्रीमान  विशेष न्यायालय कोरबा में चल रहा था दोनों ही केस के जांच कर्ता अधिकारी तत्कालीन प्रभारी शिवकुमार धारी एवं एसडीओ कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी थे दुर्भावना पूर्ण एक मामले में उनके छोटे भाई  हिमांशु पांडेय को भी शामिल किया गया था  2022 से 2025 तक मामले की सुनवाई हुई जो कि न्यायालय श्रीमान   विशेष न्यायाधीश कोरबा ने प्रकरण के सभी आरोपों से दोष मुक्त घोषित किया वही इन सब प्रकरण के संबंध में हमारी बातचीत जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजकुमार पांडेय से बात हुई उन्होंने हमें बताया कि समाज में होने वाले अन्याय एवं दुर्भावना के विरुद्ध वे लगातार आवाज उठाते रहते हैं जिसको लेकर विरोधियों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक ऐसी कृत्य को अंजाम दिया गया था उसके बावजूद न्यायपालिका धन्यवाद करता हूं जिन्होंने गंभीरता पूर्वक दोनों पक्ष को सुना एवं अंत में मुझे सभी प्रकरणों में दोष मुक्त किया मैं लगातार क्षेत्र की जनता एवं समाज में होने वाले अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा इस परिस्थिति में मेरा साथ देने वाले सभी मेरे हितैषियों एवं सहयोगियों  क्षेत्रवासी ग्रामवासी सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने अपने अंतिम संदेश में कहा कि हम भारत जैसे पवित्र देश में रहते हैं हमें ऐसे कर्म करने चाहिए जब वह हम हमारे पास वापस आए तो हम उसका सामना कर सकें ईश्वर सब देखता है उसकी लाठी में आवाज नहीं होती कर्म दंड से कोई नहीं बच सकता उसके बावजूद मै इन षड्यंत्र कारियो  के ऊपर मानहानि का केस दर्ज करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *