• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सरिया पुलिस की सबसे बड़ी छापेमार कार्यवाही

BySamip Anant

Nov 8, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरिया पुलिस द्वारा ग्राम देवगांव में छापामार कार्यवाही कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

विवरण -दिनांक 07/11/25 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिला कि थाना सरिया के ग्राम देवगांव के बद्रीनाथ डनसेना नाम का व्यक्ति गांव के मणिकंचन सेट के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि,सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी बद्रीनाथ डनसेना पिता गोकुल डनसेना उम्र 44 वर्ष साकीन ग्राम देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रू को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,प्र.आर.मोहन गुप्ता,सत्यम मंडलोईआर राजेश नारंग,ताराचंद,रामकुमार पटेल और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *