• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बेटे ने की माँ की हत्या

BySamip Anant

Nov 6, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- गिरफ्तार आरोपी – करमलाल माली पिता पितरू माली उम्र 46 वर्ष ग्राम जशपुर कछार थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 29.10.2025 के शाम करीबन 07.45 बजे आरोपी करमलाल माली पिता पितरू माली उम्र 46 वर्ष ग्राम जशपुर कछार थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ द्वारा अपनी मां मृतिका बहातिन बाई उम्र 80 वर्ष के साथ जमीन विवाद के नाम पर लडाई झगडा होकर मारपीट कर उसे जहर पीला दिया और साक्ष्य छुपाने हेतु जहर पीलाकर डिब्बा छुपा दिया तथा उसे ईलाज हेतु डभरा सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया जहां ईलाज दौरान मृतिका बहातिन माली की मृत्यु हो गयी मृतिका द्वारा मरने से पहले अपने कथन में बतायी कि उसका लडका करमलाल माली के द्वारा जमीन विवाद के नाम पर मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिलाया है । शून्य मर्ग की डायरी थाना कोसीर में प्राप्त होने पर थाना कोसीर में मर्ग सदर कायम किया गया हालात से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निमिषा पाण्डेय (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्नेहिल साहू (रा.पु.से.) को अवगत करा कर उनके आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश। प्राप्त होने पर तथा उनके कुशल मार्गदर्शन से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित होना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 103(1),238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचनाक्रम में आरोपी करमलाल माली के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया जिसे दिनांक 06.11.2025 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे सउनि केसराम जांगडे प्रआर उतरा सिदार ,चंद्रपाल दास महंत, जयराम साहू, आरक्षक उमेश जांगडे ,प्रदीप रात्रे,शिव नायक का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *