• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न

BySamip Anant

Oct 12, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप आयुक्त आयुष रायपुर के निर्देशानुसार रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर थीम पर कलेक्टर महोदय डॉ संजय कन्नौजे जी के संरक्षण में तथा डॉ चंद्रशेखर गौराहा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष (आयुर्वेद एवं होम्योपैथी) स्वास्थ्य मेला का आयोजन दिनांक 12/10/2025 दिन रविवार को समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक नवीन जिला आयुष अधिकारी कार्यालय ( पूर्व नगर पालिका प्राथमिक शाला ) सम्राट चौक फुलझरिया पारा सारंगढ़ में किया गया जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय भूषण पाण्डेय अध्यक्ष जिला पंचायत जिला सारंगढ़ बिलाई गढ़ श्री जय बानी शहर मंडल अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री पुरुषोत्तम अजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में एवं श्री कौशल देतवार जिला क्रीड़ा अधिकारी जिला सारंगढ़ की उपस्थित मै प्रारंभ हुआ जिसमें आयुर्वेद पद्धति से 530 एवं होम्योपैथी पद्धति से 182 कुल 712 रोगियों का निःशुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया जिनमें रक्त शर्करा जांच 90 हीमोग्लोबिन जांच 16 लोगो का किया गया इस शिविर में पूरे जिले के आयुष चिकित्सक फार्मासिस्ट औषधालय सेवक प्रयोगशाला तकनीशियन का योगदान सराहनीय रहा श्री संजय भूषण पाण्डेय जी द्वारा आयुष्य चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डाला गया उनके द्वारा प्राचीन चिकित्सा पद्धति से लोगों को समग्र लाभ लेने का आह्वान किया गया तथा डॉ शेष बहादुर यादव आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा शासन द्वारा विभागीय सेवाएं की जानकारी दी गई एवं डॉ यशवंत कुमार स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त आमंत्रित महानुभाव एवं सम्माननीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *