• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस सहप्रभारी जरीता लैतफलांग पहुंची बरमकेला

BySamip Anant

Oct 11, 2025
Share this

वोट चोरी को रोकने कांग्रेस मैदान में 30 से 40 हजार हस्ताक्षर अभियान का टारगेट

जिलाध्यक्ष तारा देवांगन, जिला प्रभारी आलोक चंद्राकर, विधायक और पूर्व विधायक रहे सक्रिय

सरिया के बाजार में प्रभारी जरिता ने सब्जी विक्रेताओं से कराया हस्ताक्षर

बरमकेला के ग्राम खोरी गांव में महिलाओं और ग्रामीण हस्ताक्षर अभियान में हुए शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कांग्रेस संगठन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी माननीय जरीता लैतफलांग का बरमकेला आगमन हुआ।

सह प्रभारी जरीता लैतफलांग अपने प्रभार क्षेत्र के निरंतर दौरे पर हैं, जहां वे गांव-गांव जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं। इस दौरान वे डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर करवा रही हैं और जनता को भाजपा के कथित “वोट चोरी षड्यंत्र” के संबंध में विस्तृत जानकारी दे रही हैं।

रायगढ़ से प्रस्थान करने के बाद प्रभारी जरिता जी और उनके साथ आए जिला अध्यक्ष तारा देवांगन का सरिया बाजार चौक में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले के प्रभारी आलोक चंद्राकर, सूरज तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, सरिया से शरद यादव, विक्की आहूजा, उग्रसेन साहू ने उनका अभिवादन किया। सरिया के बाजार में प्रभारी जारिता जी ने कांग्रेसियों के साथ सब्जी विक्रेताओं से मिली उन्हें वोट चोरी के विषय में समझाया और उन्होंने फार्म में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई तत्पश्चात में सीधे बरमकेला के ग्राम खोरी गांव के लिए रवाना हुई जहां बरमकेला चौक में श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, श्रीमती कविता लहरे विधायक बिलाईगढ़, प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, तिलक नायक, ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल के द्वारा अभिवादन स्वागत किया गया। प्रभारी जरिता जी और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व डॉक्टर शक्राजित नायक जी की प्रतिमा में पुष्पहार पहनाकर उन्हें नमन किया और खोरी गांव कार्यक्रम स्थल पहुंचे। खोरी गांव में सरपंच तिलक नायक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस विभाग के प्रदेश सचिव और ग्रामीणों के द्वारा ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया। आंचल की पौराणिक परंपराओं के तहत प्रभारी और वरिष्ठ जन का अभिवादन हुआ वही प्रभारी ने घरों में जाकर सभी के हस्ताक्षर लिए और वोट चोरी के विषय में उन्हें जानकारी दी तो वही दरी बिछा दरी में बैठकर गांव की सैकड़ो महिलाओं से चर्चा की अपना परिचय दिया और कांग्रेस संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं हस्ताक्षर अभियान के विषय में जानकारी दी और सभी से निवेदन किया कि आप चेक करें कि कहीं आपकी वोट चोरी तो हो नहीं हो रही है। फॉर्म को पढ़कर उन्होंने पूरी जानकारी दी और लोगों के सहमति पर उनका फॉर्म भरा और लोगों ने उसमें हस्ताक्षर किया जिला प्रभारी आलोक चंद्राकर और जिला अध्यक्ष तारा देवांगन ने ग्रामीण और महिलाओं को नमन करते हुए वोट चोरी के विषय पर जानकारी दी तत्पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए मीडिया के साथियों के सवालों का प्रभारी जरिता जी ने जवाब दिया और कार्यकर्ताओं से भेंट कर सीधे रायपुर के लिए रवाना हुई।

इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रभारी माननीय आलोक चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े और श्रीमती कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, शरद यादव, गणपत जांगड़े, विक्की आहूजा, श्रीमती मंजूलता आनंद, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, विष्णु चंद्र, तिलक नायक, पुरुषोत्तम साहू, तारा पटेल, उग्रसेन साहू, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, रामनाथ सिदार, गोपाल बाघे, लता जाटवर, शुभम बाजपाई, अभिषेक शर्मा, मितेंद्र यादव, शाहजहां खान, नागेश्वर महंत, मनोहर नायक, महेश नायक, किशोर पटेल, कन्हैया सारथी, बंटी साहू, गणपति पानी, प्रमोद नायक, राकेश पटेल, राजकमल अग्रवाल, विजय विक्की पटेल, विजेंद्र गुड्डू, फिरोज खान, कमल यादव, राकेश जाटवर, सतीश श्रीवास, नोबेल, सुशील, सत्या, अंकित, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *