• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ मे NSS का 56 वा स्थापना दिवस मनाया गया

BySamip Anant

Sep 24, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ मे धूम धाम से बड़े उल्लास के साथ मनाया गया NSS ( राष्ट्रीय सेवा योजना) का 56वा स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वल करके प्राम्भ की गई NSS स्वयं सेवको द्वारा गायन ,नाटक किया गया तथा NSS के महत्व और उद्देश्य को बताते हुए कार्यक्रम मे राष्‍ट्र की युवाशक्ति के व्‍यक्‍तित्‍व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम होता है

राष्ट्रीय सेवा मे की गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ीत लोगों की सहायता आदि। विद्यार्थी जीवन से ही समाज उपयोगी कार्यों में रहने से उनमें समाज सेवा या राष्‍ट्र सेवा के गुणो का विकास होता है। इस कार्यक्रम मे मुख्यरूप से संस्था के संचालक रमेश सिंह ठाकुर,कार्यक्रम अधिकारी मीना महंत , अनिकेत सिंह ठाकुर, महाविधायलय के शिक्षक व शिक्षिका राजेश केशरवानी , धनेश्वरी पटेल,प्रभा , कमल कांत यादव, कमलेश , चंद्रा , प्रिया ,रश्मि,अमित,निराल, व भारती तथा महविधायल के छात्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *