• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा देवांगन के जन्म दिवस पर अस्पताल व दिव्यांग स्कूल में हुआ फल वितरण

BySamip Anant

Sep 22, 2025
Share this

प्रत्येक ब्लॉक में कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म दिवस पर जनहित के कार्य हेतु मै अभिभूत हूं – तारा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के जन्म दिवस के अवसर पर सारंगढ़ ब्लॉक नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में मरीजो को फल वितरण किया गया तो वहीं दिव्यांग स्कूल में तारा देवांगन के हाथों से दिव्यांग बच्चों को फल व खाद्य सामग्री इत्यादि भेंट की गई। बरमकेला नगर पंचायत कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तारा पटेल मनोहर नायक नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि और कांग्रेसी नेताओं ने जिला अध्यक्ष तारा देवांगन जी का स्वागत किया गया नगर पंचायत परिसर में कार्यकर्ताओं ने तारा देवांगन के हाथों केक कटवाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिला अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, मितेंद्र यादव यूथ कांग्रेस और छात्र संगठन के नेता भी साथ रहे तत्पश्चात कांग्रेस नेता शासकीय अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की उनका हाल जाना तारा देवांगन के हाथों उन्हें फल वितरित किया गया, कांग्रेस नेता तिलक नायक एवं ललित नायक के द्वारा जन्मदिन के उपलक्ष पर एक नग पंखा मरीजो के लिए अस्पताल प्रशासन को भेंट किया गया। तारा देवांगन ने सभी कांग्रेस नेताओं को आभार प्रकट किया तत्पश्चात उनका काफिला सारंगढ़ प्रांजल दिव्यांग स्कूल पहुंचा उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की सभी का नाम पूछा, दिव्यांगों के बीच पहुंचकर जब दिव्यांग बच्चों ने सुरीले गीत सुनाए तो तारा देवांगन भावुक हो उठे उन्होंने बच्चों को खाद्य सामग्री और फल वितरण किया और उक्त अवसर पर वहां के संचालन समिति की प्रशंसा की कितने लंबे समय से दिव्यांग बच्चों की देखरेख करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है भली आपको किसी भी प्रकार का लाभ मिल रहा हो लेकिन यही सबसे बड़ी सेवा है, उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और युवा साथियों से अपील की कि जब कभी भी आपको मौका मिले आप अपने घर परिवार मित्रों के साथ जन्म दिवस या अन्य कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के साथ मनाए ताकि उनको भी एक पारिवारिक माहौल मिले। आप सभी का बहुत-बहुत आभार तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य अस्पताल सारंगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों से उनका हाल जाना चिकित्सकों से मुलाकात की तत्पश्चात वे जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां वरिष्ठ कांग्रेसियों के बीच उनका जन्मदिन मनाया गया क्षेत्र की विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर अध्यक्ष, तारा पटेल, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधिगण घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, गणपत जांगड़े, सरिता मल्होत्रा प्रदेश कांग्रेस सचिव, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्वय लता जाटवर,
उमेश केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष संजय दुबे गोल्डी नायक जिला महामंत्री विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नपा, रविंद्र नंदे, राधे जायसवाल, नीतीश बंजारे, राकेश पटेल, शाहजहां खान, मितेंद्र यादव, विजेंद्र गुड्डू यादव, भूपेंद्र ठाकुर, लालू थवाईत, कमल अग्रवाल, तारा पटेल, किशोर पटेल, गणपति पाणी, महेश नायक तमाम वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया सभी कांग्रेसियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर जनपद सदस्य गण विजय विक्की पटेल, शशी पटेल, प्रणव वारे, अजय, मुकेश साहू, दुर्गेश अजय, राकेश तिवारी प्रवक्ता, कमल यादव, सतीश श्रीवास, कमल निराला पार्षद, किशोर निराला पार्षद प्रतिनिधि, पीतांबर देवांगन, अश्वनी चंद्र, राजू यादव, निराकार मुन्ना पटेल, चेतन जांगड़े, रमेश खूंटे, रामेश्वर चंद्र, हेमन्त चंद्रा, जितेंद्र पुराइन, मसतराम, जायसवाल जी युवा कांग्रेस से वसीम मोहम्मद, राकेश जाटवर, दुर्गेश पटेल, रामसिंह ठाकुर, राजेंद्र बारे यूंका अध्यक्ष, योगेश मनहर, शाहजहां बेग, सागर दीवान छात्र संगठन अध्यक्ष, प्रांशु जांगड़े, दीपक भारद्वाज, राहुल मैत्री, शुभम देवांगन, प्रवेश देवांगन, तारकेश्वर टांडेल, गोलू ठाकुर आदि कांग्रेस के शताधिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष तारा देवांगन ने उक्त अवसर को बहुत ही स्मरणीय पल बताया जिले के तमाम बड़े नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं का ऐसा अभूतपूर्व स्नेह मेरे लिए आगे की राह प्रशस्त करेगा,सभी आयोजन कर्ताओं को कांग्रेस परिवार को वह कार्यकर्ता जिन्होंने अपना अमूल्य समय दिया मैं सभी का शुक्रगुजार हूं। यह मेरे लिए जीवन का एक बड़ा यादगार पल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *