• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

अवैध गांजा परिवहन पर थाना डोंगरीपाली की कार्यवाही

BySamip Anant

Jul 11, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जप्त सम्पत्ति – आरोपीगण के कब्जे से कुल 03 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 30000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल किमती 19500 रूपये एवं एक पल्सर मोटर सायकल कीमती 70000 रुपए (जुमला कीमती लगभग 119500 रूपये ) जप्त कर आरोपीगण को भेजा गया जेल।*

*गिरफ्तार आरोपी  (01) दिनेश सिंह ठाकुर पिता सहदेव ठाकुर उम्र 34 वर्ष साकिन हारनाचाका लालपुर जिला मुंगेली।*
*(02) विक्रम सिंह वाल्मीक पिता महेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष सेकंड वार्ड नंबर 56 अशोकनगर सरकंडा बिलासपुर।*
*(03)  सनी साहू पिता रामायण साहू उम्र 28 वर्ष साकी वार्ड क्रमांक 56 अशोक नगर सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़।*

पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व मे आज दिनांक 10/07/2025 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम डोंगरीपाली स्कूल के पास मेन रोड में घेराबंदी कर मोटर सायकल में आ रहे 03 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से बैग में रखा हुआ 03 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 03 किलो 30 ग्राम एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल एवं एक काला रंग की पल्सर मोटर सायकल जुमला किमती लगभग 119500 रूपये को जप्त कर धारा 20 बी ,29 NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर *आरोपीगण के विरूद्ध *थाना डोंगरीपाली मे धारा 20 बी ,59 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


          *सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, प्र.आर. 115 रामदयाल लकडा, आरक्षक चंद्रकांत भारद्वाज , अविनाश टंडन,चंद्र कुमार चंद्रा,चक्रधर सिदार, सुदर्शन राणा, किरण यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *