• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

शासकीय स्कूलों में पुस्तक एवं स्कूली ड्रेस वितरण में देरी के संबंध में एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

BySamip Anant

Jul 11, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- नए शिक्षा सत्र का प्रारम्भ हो चुका है लेकिन अभी तक शासकीय स्कूलों में शासन से प्राप्त होने वाली पुस्तकें एवं गणवेश (ड्रेस ) का वितरण नहीं हो पाया है जिसके संदर्भ में एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के निर्देशानुसार एन.एस.यू.आई  विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल ने एन.एस.यू. आई के साथियों के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सभी स्कूलों में पुस्तके एवं गणवेश प्रदान करने की मांग की गई है।


एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल ने बताया है की जबसे भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से सभी वर्ग के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रदेश में स्कूले बंद हो रही है पाठ्य पुस्तक का वितरण एवं ड्रेस का वितरण शिक्षण सत्र प्रारंभ हो जाने के बाद भी अभी तक वितरण नहीं हो पाया है भाजपा की सरकार स्कूलों में कम शराब के ठेकों में ज्यादा ध्यान दे रही है और प्रशिक्षण के नाम पर भाजपा सरकार के मंत्री व विधायक मैंनपाट में मौज मस्ती कर रहे है जो काफी चिंताजनक स्थिति है साथ ही अंकित पटेल ने कहा है की 3-5 दिन के अंदर अगर सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तके एवं गणवेश का वितरण नहीं हुआ तों एन.एस.यू.आई बी.ओ. आफिस का घेराव करेगी और कुम्भकर्ण की नींद सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगी।
उक्त कार्यक्रम में विकास मालाकार जिला उपाध्यक्ष, राहुल मैत्री जिला महासचिव, योगेश सोनवानी पूर्व नगर अध्यक्ष, टुकेश्वर मानिकपुरी विधानसभा उपाध्यक्ष, विशाल पटेल रिंकू विधानसभा सचिव, राजेश साहू विधानसभा महासचिव, अभिषेक यादव,प्रिंस तिवारी एवं अन्य एन.एस.यू. आई के साथीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *