• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अधिकारियों के साथ सामान्य बैठक किया

BySamip Anant

Apr 21, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में जिले के सभी अधिकारियों के साथ सामान्य परिचय हेतु बैठक किया। सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि सभी शासकीय कर्मी कार्यालय के निर्धारित समय में ड्यूटी करें। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वे उपस्थित रहें। सुशासन तिहार में कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे और मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण शीघ्र करेंगे। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *