• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

BySamip Anant

Apr 21, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार 2016 बैच के आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया। जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर ने वित्त से जुड़े कई रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर कराया। इस अवसर पर जिले के अपर कलेक्टर एस के टंडन, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और वर्षा बंसल उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पदभार के पहले कलेक्टर धर्मेश साहू से विश्राम गृह सारंगढ़ में मुलाकात किया। इस दौरान वे जिले के संबंध में आपसी चर्चा किए। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को मंत्रालय नवा रायपुर में विशेष सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *