• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

धूम्रपान व तंबाकू है कैंसर का कारक : सीएमएचओ डॉ निराला

BySamip Anant

Jan 6, 2025
Share this

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खुरसुला में मनाया स्वास्थ्य पे चर्चा कार्यक्रम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर धर्मेंश कुमार साहू के निर्देशन में जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एफ आर निराला ने विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य पर चर्चा के तहत बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी में धूम्रपान का चलन बढ़ा है। ऐसे में ये नहीं भूलना चाहिए कि तंबाकू कैंसर का कारक है।उन्होंने नागरिकों को धूम्रपान न करने की सलाह दी साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।


*कोटपा कानून के तहत होगी कार्यवाही*

कोटपा कानून के तहत यह प्रावधान दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करता है या उससे सम्बंधित व्यसाय करता है तो उस पर क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती है। यह सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नही करने को (कोटपा तंबाकू नियंत्रण कानून) लेकर किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय कोटपा कानून के धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध के तहत आता है। इस धारा में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर बोर्ड लगाकर धूम्रपान निषेध क्षेत्र होने और ऐसा करने पर दंडनीय अपराध का बोर्ड लगाना है और इसके लिए शिकायत कहाँ करनी है इसका भी मोबाईल नम्बर डिस्प्ले करना है। सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट लाइटर बीड़ी व सिगरेट जलाने के लिए माचिस इत्यादि उपलब्ध नहीं करवाना है।

*शिक्षण संस्थानों के पास गुटखा और तंबाकू का दुकान निषेध*

शिक्षण संस्थान से 100 गज के दायरे में तम्बाकू पदार्थ बेचना दंडनीय अपराध किया गया
है ।शिक्षण संस्थानों के प्रभारी को मुख्य प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगाना आवश्यक है, जिसमें लिखा हो कि शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तम्बाकू पदार्थ बेचना दंडनीय अपराध है।उक्त नियमों के उल्लंघन पर 200 दो शौ जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि राष्ट्रीय क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय – निरामय छत्तीसगढ़ के लिए 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान सात दिसंबर से शुरू किया गया है। यह अभियान 24 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। जिसमें टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जांच व उपचार एवं वयोवृद्धों को देखभाल की सलाह दी जाएगी।
जिले के तीनों ब्लॉक सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर टीबी के लक्षणों और जांच करवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दीवारों पर स्लोगन लिखकर टीबी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। घरों के सामने सर्वे का नंबर और दिनांक भी लिखा जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति बालवाड़ी ब्लॉक नोडल बिलाईगढ़ संजीव राजेत्री प्रभारी प्राचार्य रामसहाय डड़सेना, संकुल समन्वयक राजकुमार नायक,शिक्षक सालिक राम साहू, शिक्षिका अंतिमा कंवर, शिक्षक चितचोर चेलक, मैग्नेस्वर यादव, नरेंद्र कुमार सोनी, पवन साहू, मनीराम यादव, लोकनाथ ताण्डेंय, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार साहू ,संजीव राजेत्री एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *