• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कोसीर पुलिस ने 36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान वर्ष 2025 का किया आयोजन

BySamip Anant

Jan 6, 2025
Share this

सड़क सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है- एन0
एल0राठिया

कोसीर :- जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदेशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ के मार्ग निर्देशन में 36 वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज दिनांक 06.01.2025 को कोसीर पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में 36 वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमे संस्था के प्राचार्य एस0पी0भारती एवं शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित हुये

जिन्हे थाना प्रभारी एन एल राठिया द्वारा अपने स्टाप के साथ जाकर जनता को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु पहल किया गया एवं छात्र-छात्राओं को समझाईश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें राडक सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है प्रत्येक नागरिक को इसे गम्भीरता से लेना चाहिये तथा वाहन वलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का उपयोग करने, नशा के हालत मे वाहन न चलाने खतरनाक तरीके से वाहन न चलाने, मालवाहक यान में सवारी न बैठाने हेतु तथा दो पहिया वाहन मे तीन सवारी न बैठाने हेतु आवश्यक समझाइश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *