• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

बोईरडीह में अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती को सुशासन जयंती के रूप में मनाया गया

BySamip Anant

Dec 25, 2024
Share this

बरमकेला :- सुधीर चौहान: जिले के जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईरडीह के अटल चौक में देश के प्रधानमंत्री रहे स्मृति शेष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-जयंती को सुसासन जयंती के रूप में मनाया गया। सरपंच मोतीचंद चौहान ने बताया कि भारत रत्न से नवाजे गए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश में विकास, सुशासन और गरीबों के कल्याण की संकल्पनाओं को साकार किया था । उन्होंने अपने कार्यकाल में रक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक मजबूत पहचान वैश्विक क्षितिज पर स्थापित की थी।

मां भारती के मस्तक को सदा ऊंचा रखने वाले युगपुरुष के योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। अटल बिहारी वाजपेयी की कर्तव्य निष्ठा, जन्म-जन्मांतर देश के प्रति समर्पण एवं भाजपा जैसे राष्ट्रीय पार्टी संगठन को सशक्त बनाने में उनकी अन्यन्य भूमिका लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, ऐसे व्यक्तित्व को कोटि-कोटि नमन।बाजपेयी जी देश के प्रधानमंत्री के साथ-साथ राजनेता,कवि और सहदय पत्रकार थे – ओम प्रकाश साहू।

भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू ने बताया कि देश के अमूल्य रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर को प्रति वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता हैं । वे भारतवर्ष के दसवें प्रधानमंत्री थे और उनका कार्यकाल 1996 से 2004 तक था । बाजपेयी जी एक महान राजनेता , कवि और पत्रकार थे उनके नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनमें पोखरण में परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ जीत और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत शामिल हैं ।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच मोतीचंद चौहान, सचिव सुनील पटेल, पंच हेतराम,राजेंद्र साहू,पत्रकार सुधीर चौहान,शोभादास मानिकपुरी व भाजपा नेता सनक राम साहू,ओम प्रकाश साहू, रामकुमार पटेल,जीतराम साहू,चंद्रकांत साहू,चमार चौहान,टेकलाल आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *