• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में हो रहीं अवैध महुआ शराब की खरीदी बिक्री

BySamip Anant

Dec 24, 2024
Share this

तुलाराम सहिस कि रिपोर्ट

क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता से फल फूल रहा है अवैध शराब माफियों की कारोबार

सक्ती :- जिले के हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में इन दिनों शराब माफियों की बाढ़ आ गई है आबकारी एक्ट की कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं आपको बता दे की हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम देवरघटा नरियारा पिसौद हसौद बेरकेलखुर्द बैहागुड़रू धमनी सहित के गांवो में अवैध महुआ शराब की खरीदी बिक्री जोरों पर है क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के निष्क्रियता से शराब माफियों के कारोबार फल फूल रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी गांव के गलियों मे शाम होते ही शराबियों की भीड़ लगना शुरू हो जाता है साथ ही जब से क्षेत्र में अवैध शराब की खरीदी बिक्री बढही है तब से क्षेत्र में हत्या लूट डकैती लड़ाई झगड़ा जैसे संगीन अपराध भी बड़ने लगे है जिसके लिए इन नशा के सौदागरों के ऊपर शिकंजा कसना बहुत ही जरूरी हो गया है पर कुछ निष्क्रिय अधिकारियों की वजह से शराब माफियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं

*ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ*
हसौद थाना क्षेत्र के ढाबों में भी बिक रही अवैध शराब शाम होते ही सज रहे मयखाने जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही करने से छूट रही पुलिस प्रशासन की पसीने अब देखना यह होगा कि खबर लगने के बाद कोई कार्यवाही होता है या फिर यह मामला भी ठंडा बस्ते में चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *