• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ में शानदार मनाया गया जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

BySamip Anant

Nov 15, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का शानदार आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया।

लाइव कार्यक्रम से पीएम मोदी के भाषण को सभा में शामिल सभी नागरिकों ने सुना। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में जय बूढ़ादेव कर्मा पार्टी भंडोरा, सारंगढ़ में जशपुर जिले के आदिवासी समाज के सरकारी कर्मी के समूह द्वारा शानदार नृत्य, बरमकेला, लेंधरा, साल्हेओना, बिलाईगढ़, सारंगढ़ भटगांव के प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के बालक एवं बालिका के समूह और स्वामी आत्मानंद स्कूल बरमकेला तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के स्कूली बालिकाओं और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, विधायक उत्तरी जांगड़े, गणमान्य नागरिक सुभाष जालान आदि के द्वारा संबोधित कर भगवान बिरसा मुंडा और आदिवासी समाज की गौरव गाथा, जल, जंगल, जमीन के संरक्षक आदिवासी समाज की सराहना किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रमुखों और स्कूल के शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विभागीय आयोजन में सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे और विभाग के अधिकारी कर्मचारी का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिला पंचायत सदस्य अजय नायक, वैजयंती लहरे, जिला आदिवासी समाज के अध्यक्ष रामनाथ सिदार, पदाधिकारी सहदेव सिदार, सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि अजय गोपाल, ज्योति पटेल, मनोज जायसवाल, दीनानाथ खूंटे, कमल सिदार, देवेंद्र रात्रे, रामावतार यादव (सोना) सहित जिले के अधिकारी एसडीम प्रखर चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू वर्षा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *