• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

1484 वनरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट 16 नवंबर से प्रारंभ

BySamip Anant

Nov 15, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ राज्य के वन विभाग के विभिन्न वनमण्डलों में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण की कार्यवाही 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होगी। जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र तकनीकी कारणों से विभागीय वेबसाईट फॉरेस्ट डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.forest.cg.gov.in से डाउनलोड नहीं हो पा रहा है, वे अभ्यर्थी आवेदित वनमण्डल कार्यालय अथवा भर्ती के लिये चयनित नोडल वनमण्डल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही टेक्निकल सपोर्ट हेतु वाट्सअप नंबर 7489986772 में अपनी समस्या वाट्सअप मैसेज भी कर सकते हैं। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख नवा रायपुर की ओर से वेबसाइट में यह जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *