• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

बिग ब्रेकिंग – राज्योत्सव कार्यक्रम जगह में संकुल प्रभारी की मृत्यु।

BySamip Anant

Nov 5, 2024
Share this

सारंगढ़ :- राज्योत्सव समारोह की तैयारियों के बीच सारंगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ में राज्योत्सव के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसी दौरान शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लैक्स लगाने कार्य हो रहा था,

जिसमें शिक्षा विभाग के एक सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल (उम्र 52 वर्ष) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। भगत राम पटेल भेड़वन के निवासी थे और संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे।

घटना का विवरण

शिक्षा विभाग के स्टॉल पर भगत राम पटेल अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फ्लैक्स लगाने में व्यस्त थे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सभी कर्मचारी पूरे जोश के साथ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश फ्लैक्स लगाने की प्रक्रिया में भगत राम पटेल एक विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। करंट लगते ही वह बुरी तरह से झटके में आ गए और देखते ही देखते वहीं गिर पड़े। उनके सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया और नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *