• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

ग्राम बनहर में चौहान समाज का ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।

BySamip Anant

Nov 4, 2024
Share this

डोंगरीपाली :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतिम छोर पर बसा ग्राम बनहर डोंगरीपाली में चौहान / गांडा समाज का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज को नशा मुक्त बनाने,सामाजिक संगठन पर और मजबूत, शिक्षा पर जोर, देने के लिये समाज के लोगो को प्रेरित किया गया। चौहान समाज के जिला अध्यक्ष रामाधार चौहान ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के प्रत्येक गांव में हमारे समाज के लोग निवासरत है। हर गांव के लोगो को सामाजिक संगठनों से बेहतरीन रूप से जोड़ा जाए ताकि उनकी हर समस्या का पता चले ओर सुख दुख में समाज खड़ा रहेगा।

वरिष्ठ नेता उजागर नन्द ने उद्बोधन में बताया कि समाज से बढ़ कर कोई भी नही है समाज मे जन्म लिए है और मृत्यु भी होगी तो समाज के लोग ही काम आएंगे इसी लिये हमें समाज के लिये काम करना चाहिए। बरमकेला ब्लाँक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान ने समाज को संबंधित करते हुए कहा कि समाज के हर कार्यकर्ता ठान ले कि हमारा समाज नशा मुक्त समाज बने तो जरूर हमें सफलता मिलेगी। आवर नशा मुक्त समाज बनने में कोई देरी नही होगी ओर समाज में अपने आप शिक्षा व आर्थिक मजबूती होगी। कार्यक्रम की सफल संचालन ब्लॉक सचिव संकीर्तन नन्द ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव राजेन्द्र चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, जिला सलाहकार सुभाष चौहान, जिला सलाहकार मंहगुलाल चौहान,जिला महासचिव फूलसाय चौहान,जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान,ब्लाक उपाध्यक्ष कमल चौहान, देवराज दीपक, धनीराम चौहान, रूपधर चौहान, सुदाम चौहान, सुकलाल चौहान, मुक्तेश्वर चौहान, धनसिंग चौहान,जोशेफ सिंह,अनादि चौहान,सुदर्शन चौहान,संजय चौहान, रविशंकर चौहान,मोहित दीप ,प्रमोद नन्द ,प्रफुल्ल महानन्द,गोरेक दीप के अलावा सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *