• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने महिलाकर्मी को तत्काल दिलवाया सीआर

BySamip Anant

Jul 2, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने पिछले 8 माह से सहायक आयुक्त आशीष बनर्जी से गोपनीय प्रतिवेदन पाने भटक रही महिलाकर्मी को सीआर (गोपनीय प्रतिवेदन) समीक्षा बैठक के बाद तत्काल दिलवाया। आदिवासी विकास शाखा बलौदा बाजार में पदस्थ सुक्रिता साहू सहायक ग्रेड-3 प्रमोशन पाने अक्टूबर 2023 से दफ्तर- दफ्तर भटक रही थी।

आवेदिका ने बताया कि मामले में आयुक्त कार्यालय रायपुर के पत्राचार का भी अधिकारी पर कोई प्रभाव नही पड़ा। मंगलवार को जिले में मंत्री दौरा के दौरान महिला पहुंची और रोते हुए अपनी आप बीती मंत्री को बताया। जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए महिला को बंद लिफाफे में गोपनीय प्रतिवेदन सौंपा। महिला सीआर पाकर खुश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *