• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली

BySamip Anant

Jul 2, 2024
Share this

राजस्व के 2 मिनट के काम के लिए 6 माह तक घुमाना नहीं है: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी जिले के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। सभी नागरिकों का नियम अनुसार कार्य करे। ऐसा काम करें कि आपके रिटायरमेंट के बाद लोग आपके काम की वजह से याद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व के 2 मिनट के कार्य को 6 माह तक घुमाने नहीं है।

राजस्व कार्यों में गति लाएं। आगामी 5 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक राजस्व पखवाड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी राजस्व कार्यों का निराकरण किया जाए। कलेक्टर धर्मेश साहू ने मंत्री वर्मा को बताया कि जिले में पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में ग्रामीणों के जितने राजस्व प्रकरण होंगे, उनके माध्यम से तहसीलदार कार्यालय में जमा होंगे, जिसका मॉनिटरिंग कलेक्टर स्तर पर किया जाएगा, जिससे जिले के राजस्व कार्यों के निपटारा शीघ्र होगा। बैठक में मंत्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अपराध रोकवाएं। उन्होंने कहा कि अपराध किसी का भी हो, छोटा हो या बड़ा हो। अपराध, अपराध होता है, उसके विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।
प्रभारी मंत्री वर्मा ने सभी स्कूलों, छात्रावास भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर भवनों की सूची मांगी और जो मरम्मत कार्य हो रहे उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। श्री वर्मा ने सड़क, पुल-पुलिया जैसे बुनियादी कार्यों को पूरा करने के लिए सभी निर्माण अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री वर्मा ने विभागीय योजनाओं नल जल योजना, महतारी वंदन, सौर सुजला योजना, पीएम विश्वकर्मा, मनरेगा, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्ज्वला योजना आदि के जिले की स्थिति की जानकारी ली और प्रगति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
श्री वर्मा ने स्कूल शिक्षा अधिकारी को जिले में शिक्षकों की रिक्त सूची मांगी। उन्होंने कहा कि अपने स्कूलों को अपडेट करें। स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का कार्य पीएम ग्रामीण सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क आदि के माध्यम से किया जाए ताकि पहुंच सुलभ हो। उन्होंने कहा पटवारी कार्यालय के लिए भवन निर्माण कराएं ताकि पटवारी वहां रहकर किसानों का कार्य करें। अवैध प्लाटिंग, बिक्री और नामांतरण पर शीघ्र रोक लगाएं। परिसीमन के मामले में मंत्री वर्मा ने कहा कि वार्ड नहीं बढ़ेगा, जो एरिया कट गया था उस एरिया को परिसीमन अंतर्गत जोड़ना है। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एसडीएम अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *