• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

त्रिरत्न बौद्ध महासंघ शाखा मालखरौदा के द्वारा 2585 बुद्ध जंयती धूमधाम से मनाया गया

BySamip Anant

May 24, 2024
Share this

मालखरौदा :- मालखरौदा ब्लाक इकाई शाखा के द्वारा तथागत भगवान बुद्ध की 2585 जन्म जयंती समारोह मालखरौदा के पुराना संत थॉमस स्कुल में मनाया गया जिसमें पुरे क्षेत्र के बुद्ध अनुयायियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक माह पूर्व से लगे हुए थे जो आज दिनांक 23 मई 2024 को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागपुर से चलकर आये हुए धम्मचारी अमृत रत्न एवं अक्षय ब्रज जी पहुँचे हुए थे जिन्होंने भगवान बुद्ध की शरण शांति ज्ञान और करुणा का ज्ञान को उपस्थित धम्ममित्र धम्म सहायकों एवं सक्ति जिले के मालखरौदा,हसौद,जैजैपुर,डभरा,क्षेत्र के बुद्ध अनुयायियों ने धम्मचरियों के बुद्ध ज्ञान को सुना एवं अपने जीवन में उतारने की बात कहा गया। मालखरौदा के संत थॉमस स्कुल प्रांगण में भगवान बुद्ध की 2585 जयंती हर्षोउल्लास के साथ त्रिरत्न बौद्ध महासंघ के अनुयायियों द्वारा मैत्रीपूर्ण ढंग से मनाया गया है।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इन सभी बुद्ध अनुयायियों का योगदान रहा डॉ पी प्रसाद लहरे,मोहनमणि जाटवर, के पी भरती सर, एड ठाकुरराम मनहर,भुवनलाल अजगल्ले, भूपेंद्र लहरे पत्रकार, तिरित राम खण्डेल,डॉ.जी.आर. जांगडे,देशिका बौद्ध,डॉ भरत लाल नवरंग,जी आर बंजारे,क्रांति लहरे,डॉ.किशन लश्मे , चन्द्रभूषण भारद्वाज, बिरेन्द्र मेडिकल स्टोर,देवकुमार माहेश्वरी, डॉ मनोहर लाल जोल्हे,नंद कुमार रात्रे, कोषरत्न, के पी कुर्रे, राजन खटर्जी सहित अनेको नारी शक्ति महिलाएं धम्म मित्र एवं धम्म सहायक बुद्ध की जयंती में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *