• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

जन सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत अमलीडीह कार्यालयीन समय पर कार्यालय नही पहुँचते कार्यलाय में जड़ा रहता है ताला

BySamip Anant

May 14, 2024
Share this

फोन लगाने पर जनसूचना अधिकारी सचिव फोन रिसीव नहीँ करते हैं, खबर प्रकाशन के बाद आवेदक करेंगे प्रथम अपील।

मालखरौदा :- सक्ति जिला अंतर्गत जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत अमलीडीह के जनसूचना अशिकारी शत्रुघन साहू आज दिनांक 13/05/2024 दिन सोमवार को कार्यालयीन समय पर कार्यलाय नहीँ पहुँचे । दरअसल आर टी आई कार्यकर्ता भूपेंद्र लहरे समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घटा जन सूचना अधिकारी का उसके कार्यालय के समक्ष इंतजार किया गया शुल्क की राशि जमा करने के लिए तो जन सूचना अधिकारी पंचायत सचिव शत्रुघन साहू कार्यालयीन समय पर कार्यालय पर नहीँ मिले कार्यालय में ताला जड़ा हुआ था,आवेदक आर टी आई कार्यकर्त्ता से जनसूचना अधिकारी ने जानकारी देने के लिये शुल्क की मांग किया है जिस शुल्क को जमा करने के लिए आवेदक ने नियमतः फॉलो करते हुए आवेदक द्वारा शुल्क जमा करने गया मगर कार्यालय में सचिव ही नहीँ मिले उसके बाद आर टी आई कार्यकर्ता आवेदक भूपेंद्र लहरे ने जनसूचना अधिकारी सचिव शत्रुघन साहू को फोन लगाकर कार्यलाय में आने के बात करना चाहा परंतु सचिव महोदय द्वारा फोन रिसीव करना उचित नहीं समझे इससे लगता है कि जनसूचना अधिकारी द्वारा आर टी आई कार्यकर्ता को मात्र गुमराह परेशान करने के लिए शुल्क की मांग किया गया है ताकि थक हार के आवेदक आर टी आई कार्यकर्ता जानकारी न मांगे इसलिये जनसूचना अधिकारी साहब गुमराह परेशान करते रहतें हैं मगर जानकार आर टी आई कार्यकर्ता कभी हार नहीं मानता और जानकारी लेकर रहते हैं। जन सूचना अधिकारी का कार्यालय में ताला जड़ा हुआ था तो आवेदक ने कार्यालय के सामने फोटो सेल्फी लेकर आ गए जो खबर में दिख रहा है। वहीँ कार्यालय के बहार निकल कर देखा तो कुछ ग्रामीण गजेंद्र चन्द्रा के जनरल दुकान के समीप बैठे हुए थे हमने उनसे पूछा कि सचिव कार्यालय आते हैं कि नहीँ तो ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभार आते हैं बांकी दिनों नदारत रहतें हैं।

वर्जन
सचिव कभी कभार सचिवालय खोलते हैं बांकी दिनों कार्यालय में ताला लगा रहता है आज दिनांक 13 मई 2024 को भी सचिव के सचिवालय में ताला लगा हुआ था ऐसे सचिव पर शासन प्रशासन जल्द उचित कार्यवाही करें।

जग्गनाथ चन्द्रा ग्रामीण
सामाजिक कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *