• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

बरगढ़ और सरिया आबकारी टीम की संयुक्त 2 कार्यवाही: मदिरा और सामग्री जप्त

BySamip Anant

Apr 25, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- लोकसभा निर्वाचन के दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ और बरगढ़ जिले के टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय आबकारी संयुक्त कार्यवाही की गई। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में यह छापामार कार्यवाही की गई।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं बरगढ़ जिले के आबकारी की संयुक्त टीम के प्रथम कार्यवाही में बुधवार को ग्राम जलगढ़ के ओडिशा बॉर्डर पर नाला किनारे कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ मदिरा बनाने की सूचना पर दबिश दी गई। सूचना स्थल में पहुंचकर विधिवत तलाशी लेने पर 65 लीटर महुआ मदिरा एवं 200 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। मौका स्थल पर मदिरा बनाने योग्य महुआ लाहन को विधिवत नष्टीकरण किया गया और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों की खोज की जा रही है।

इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में बरगढ़ जिले के आबकारी स्टेशन भटली के ग्राम बड़गरहा में संयुक्त टीम द्वारा दबिश देने पर आरोपियों से कई कंपनी की(ओएस लिकर -41 लीटर, बीयर-20.950 लीटर, आईएमएफएल-2.730 लीटर) मदिरा जप्ती की गई। संयुक्त कार्यवाही में ज़िला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से आबकारी टीम में स.जि.आब.अधि. आनंद वर्मा, उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, आबकारी आरक्षक गणेश धीरज, मोहनलाल चौहान नगर सैनिक उमा सिदार एवं आबकारी टीम ओडिशा से डिप्टी सुपरिटेंडेंट बरगढ़ बिकाश नायक, इंस्पेक्टर बिकाश टोपनो, सहायक उप निरीक्षक भटली श्रीमती उषाबती, सहायक उप निरीक्षक अताबिरा आरती मिंज, सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर प्रधान का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *