• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

विधायक उत्तरी जांगड़े का बरमकेला क्षेत्र में सघन जंसपर्क डॉ मेनका के लिए मांगे वोट

BySamip Anant

Apr 23, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है वैसे ही दोनों दल के नेताओं ने अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए ऐड़ी चोटी जोर लगा रहे हैं। भाजपा एक तरफ मोदी की गारंटी को लेकर जनताओं के बीच पहुँच रहे हैं तो कांग्रेस 5 गारंटी को लेकर गांव पहुंच रहे है।तत्कालीन सरकार के किये हुए कार्यो को जनता के सामने गिना रहे हैं। और कांग्रेस सत्ता में आते ही हर महिला को साल में एक लाख रुपये देने की वादा कर रहे हैं। सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने मंगलवार को बरमकेल क्षेत्र के ग्राम बुंदेली,बेंगची, तौसीर,बिलाईगढ़,हटापाली,करपी ,पड़कीडीपा ,करनपाली कलगाटार,कपरतुंगा,बारादावन,कांटगपाली,बघनपुर,लिंजीर,चांटीपाली, में संघन जनसंपर्क कर जनताओं को किये गए विकास को याद दिलाते हुए

रायगढ लोकसभा के कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह के लिए समर्थन व वोट मांगे और उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे पहले पानी ,बिजली,स्कूल,सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं कराया गया और आगे निरंतर विकास करते रहेंगे कुछ बाकी रह गई है जो जल्द कराया जावेगा और आप लोगो ने मुझे दोबारा विधायक बनाये इसके लिए आभारी हूं।

इस अवसर पर बरमकेला ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद पटेल,किशोर पटेल, कन्हैया सारथी,पुष्पा राज सिंह बरीहा ,गोपाल बाघे, ठाकुर राम पटेल,सालिकराम नायक,बंटी साहू,राका नायक,मनोहर नायक,हरिशंकर पटेल,दिलीप पटेल, के अलावा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *