• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

एसडीएम वासु जैन ने मतदान केन्द्र और निर्वाचन प्रशिक्षण का अवलोकन किया

BySamip Anant

Mar 28, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सारंगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडम में 27 मार्च से प्रशिक्षण संचालित है, जिसमें लगभग 450 निर्वाचन कार्मिक प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं।

सारंगढ़ एसडीएम श्री वासु जैन ने गोडम के मतदान केन्द्र में आवश्यक बुनियादी सुविधा सहित स्कूल के 4 कक्षा में संचालित प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन की प्रक्रिया से जुड़े सभी बारीकियों को समझ ले। किसी प्रकार की कोई शंका हो तो उसका समाधान मास्टर ट्रेनर से कर लें। इस अवसर पर जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी, जे आर बंजारे, एस आर अजय, टी पी चंद्रा, विधानसभा मास्टर ट्रेनर विजय महिलाने, भगवान प्रसाद आदि उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में ईव्हीएम मशीन और व्हीव्हीपैट का प्रायोगिक प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केन्द्र तक परिवहन के दौरान सावधानी बरतने, मतदान केन्द्र में ईव्हीएम व वीवीपैट को रखने, मॉकपोल, निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर लिफाफा में सुरक्षित रखने, मतदान पश्चात मशीन व दस्तावेजों को जमा करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *