• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग और बुनियादी सुविधा के लिए कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने ली बैठक

BySamip Anant

Mar 28, 2024
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले के वेबकास्टिंग मतदान केंद्रों के नोडल अधिकारियों और सभी सेक्टर अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग और बुनियादी सुविधा सुनिश्चित (असियोर्ड मिनिमम फैसिलिटी, एएमएफ) पर केंद्रित था। बैठक में कलेक्टर ने वेब कास्टिंग के लिए मोबाइल कंपनियों का टावर, केबल, पेयजल, मतदान दल के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था, सभी मतदान केंद्रों के बाहर लेखन कार्य, संकेत सूचक, खिड़की दरवाजा शौचालय, वोटर बूथ, हेल्प डेस्क मतदाता सहायता कक्ष, रूट चार्ट, टेबल, बिजली, दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था, महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम वासु जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, महावीर चौहान सहित समस्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

*मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं*

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने सेक्टर अधिकारियो को मतदान केंद्रों में भौतिक निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने कहा। सुनिश्चित बुनियादी सुविधा अंतर्गत मतदान केंद्रों में संकेत-सूचक, व्‍हीलचेयर या अन्‍य वाहनों से आने वाले दिव्‍यांगजनों के लिए पार्किंग (जो रोड से दिखाई दे), प्रवेश के पश्‍चात कतार का संकेत देने वाला तीर का निशान
मतदान कार्मिकों को संकेत देने वाला तीर का निशान
पुरूष / महिला शौचालयों के लिए संकेत, दिव्‍यांग मतदाताओं हेतु शौचालयों के लिए संकेत
पीने के पानी के लिए संकेत
हैल्‍प डेस्‍क, 3 व्‍यक्तियों के बैठने के लिए 4’x2½ की मेजें-मतदान केन्‍द्र में प्रवेश करने वाले मतदाताओं (विशेष रूप से दिव्‍यांगजन) का मार्गदर्शन तथा सहायता करने के लिए बूथ पर्चियों के साथ एक बूथ लेवल अधिकारी, दो एनएसएस, एनएससी स्‍वयंसेवक (1 पुरूष 1 महिला), रैम्‍प 1:10 अनुपात की ढ़लान का होना चाहिए परन्‍तु यह 1:14 अनुपात से अधिक न हो। पकड़ने के लिए मजबूत रेलिंग लगाई जानी है जो हिले ना। यदि मतदान केन्‍द्र तक पहुंचने के लिए सीढ़ि‍यां हैं तो वहां रैंप भी बनाया जाना चाहिए। शौचालय
क्‍या पुरूष और महिला मतदाताओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्‍ध हैं
क्‍या शौचालय दिव्‍यांगजनों के लिए अनुकूल हैं, क्‍या शौचालयों में नल का पानी उपलब्‍ध है। यदि नल के पानी की सुविधा नहीं है तो क्‍या व्‍यवस्‍था की गई है? पीने का पानी, क्‍या पीने के पानी की सुविधा है। अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, क्‍या मतदान केन्‍द्र में अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए गए हैं। यदि अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार नहीं हैं, तो क्‍या बीच में रस्‍सी लगाकर प्रवेश और निकास को अलग-अलग किया जा सकता है।
प्रकाश,दो प्‍लग पॉइंट के साथ बिजली का कनेक्‍शन, कम से कम 1 पंखा
2-3 ट्यूबलाइट्स, फर्नीचर, क्‍या पर्याप्‍त फर्नीचर उपलब्‍ध है?
जिस मेज पर बैलेट यूनिट रखी गई है, उसकी ऊंचाई इतनी हो कि वह उस तक पहुँच सके, व्‍हीलचेयर के लिए मेज के आस-पास आने-जाने की पर्याप्‍त जगह होनी चाहिए आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *