• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओ के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

BySamip Anant

Mar 23, 2024
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- समाज कल्याण विभाग एवम् जनपद पंचायत सारंगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत कोसीर में किया गया । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन मतदाता का सम्मान किया गया तथा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए उपलब्ध सुविधाओ के संबंध में जागरूक करते हुए शत् प्रतिशत मतदान के लिए शपथ संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर 80 से अधिक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाता सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से उप संचालक विनय तिवारी, समाज शिक्षा संगठक सुरेश कुमार राठिया, सचिव ग्राम पंचायत शोभा सिदार,समाज कल्याण तकनीकी सहायक आनंद रात्रे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *