• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में की जा रही तलाशी

BySamip Anant

Mar 22, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के नेतृत्व में जिले के भीतर और जिले के चेक पोस्टों में अवैध शराब, रूपया, कपड़े आदि की जांच की जा रही है। निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में तलाशी की जा रही है।

इसी तारतम्य में बरमकेला तहसील के ओडिशा बॉर्डर पर स्थित डोंगरीपाली जाँच चौकी में आबकारी विभाग द्वारा ओडिशा से आने वाली वाहनो की आकस्मिक जाँच जारी है। इसी प्रकार वन विभाग के जांच चौकी भोगडीह, तेंदूभाटा, जैतपुर घाट, मंडलपुर, सालिहाघाट, टुंडरी, बिलाईगढ़, कोलडीपा, भंडोरा आदि में जांच जारी है। सारंगढ़ क्षेत्र में वन विभाग का दानसरा बेरियर में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *