• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कृषक उन्नति योजनान्तर्गत जिले के 83251 किसानों को दिया गया 430 करोड़ 19 लाख रुपए

BySamip Anant

Mar 12, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है। समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राशि का हस्तांतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सारंगढ़ में आयोजित समारोह में जिले के 83251 किसानों को समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि 430 करोड़ 19 लाख 32 हजार 3 रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री के द्वारा डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी आए किसानों को जनसंपर्क विभाग की ओर से कैलेंडर, पत्रिका जनमन और मोदी की गारंटी, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा सुशासन का सूर्योदय (पॉकेट बुक्स) का वितरण किया गया।


सारंगढ़ के कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिला पंचायत रायगढ़ के सदस्य बैजन्ती लहरे,शिवकुमारी चौहान,अजय गोपाल, दीनानाथ खूंटे, देवकुमारी लहरे, अनुपमा केशरवानी, परिमल चंद्रा, देवेंद्र रात्रे, अपर कलेक्टर दिव्या अग्रवाल, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *