• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

श्री रामलला दर्शन योजना : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के श्रद्धालु काशी अयोध्या धाम हेतु रवाना

BySamip Anant

Mar 11, 2024
Share this

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने किया हरी झंडी दिखा कर रवाना

श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिले के कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन हेतु चलाई जा रही बस को 11 मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अरविन्द हरिप्रिया, अजय गोपाल, अमित अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं परियोजना अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री विनय तिवारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री साहू ने रामलला दर्शन के लिए जाने वाली बस को सोमवार सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल था।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बड़ी तेजी से मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या और काशी जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच की गई है और जिलेवार निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार की गई है। सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नोडल एजेंसी को भेजी गई। प्रत्येक जिले से 30 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज तीर्थ भ्रमण की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *