• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

भुतहा पंचायत सचिव भवनीलाल भारद्वाज का सचिवालय में लगा रहता है हर रोज ताला

BySamip Anant

Mar 7, 2024
Share this



सचिव जनपद पंचायत के आसपास विचरण करने से फुर्सत होगा तभी खोलेंगे सचिवालय।

शक्ति :- मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भुतहा सचिवालय हमेशा बंद पाये जाते हैं सचिव भवानी लाल भारद्वाज का यह कारनामा बरसो पुराना है यह सचिव दो ग्राम पंचायत देख रहा है एक भुतहा ग्राम पंचायत तो दूसरा मोहंदीकला पंचायत और दोनों पंचायत का इसका यही हाल है जो पंचायत के हितग्राहियों को किस तरह सुविधा देता होगा इस बन्द कार्यलाय को देखकर समझ सकते हैं। आज दिनांक 06/ 03/ 2024 दिन बुधवार समय 11:30 से 12 बजे तक जब पत्रकार ने भुतहा पंचायत के कार्यलाय का विजिट किया तो पंचायत भवन में ताला लगा हुआ था पता नहीं सचिव भवानी लाल भारद्वाज अपने मुख्यालय छोड़कर कहा घूमता रहता है। यह इसका हर रोज का यही काम है जब हमने सरपंच सखीराम साहू से इस बारे में चर्चा किये तो सरपंच ने कहा सचिव कुछ काम के लिये रायपुर गया हुआ है इस कारण पंचायत भवन सचिवालय बंद है आज तो हमने सरपंच से पुनः कहा की कार्यलाय कल परसो भी बंद था तो सरपंच ने फिर कहा कल जनसमस्या निवारण शिविर मालखरौदा में थे,हमने सरपंच से फिर सवाल किया कि परसो भी बंद था और इस तर हर रोज बंद ही रहता है तो बताएं सचिव इतने दिन कहा विचरण करते हैं जो हमेशा सचिवालय बंद रहता है तो सरपंच ने फिर कहा कि सचिव दो पंचायत देखतें हैं तो हर रोज यहाँ नहीँ आते हैं इससे समझ सकते हैं कि सचिव भवनीलाल भारद्वाज का कार्यशैली किस प्रकार से होगा,इससे साफ जाहिर होता है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से ही कार्यालय हमेशा बंद रहता है चाहे ग्रामीणों को असुविधाएं होते रहे इनको कोई मतलब नहीं है।

↪️ वर्जन ↩️
साखीराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत भुतहा।

सचिव आज रायपुर गया हुआ है कुछ काम से और कल जनसमस्या निवारण शिविर था तो कार्यलाय बंद था हैं एवं परसो की बात करें तो सचिव दो दो पंचायत देख रहे हैं तो वहाँ गया होगा कन्फर्म नहीँ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *