• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में शामिल हुए सीएमएचओ डॉ निराला

BySamip Anant

Feb 16, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया में स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला ने स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया कि भोज्य पदार्थ में आयरन की कमी से शरीर स्वस्थ नही रहता है और कोई न कोई बीमारी रहती हैं। सर्वे में 61 प्रतिशत बालिकाओं में एवं 31 प्रतिशत बालकों में इस प्रकार औसत 46 प्रतिशत विद्यार्थियों में खून की कमी पाई गई है। हमें अपनी दिनचर्या ठीक करनी होगी। दूध का सेवन करना होगा। तीन पेड़ पपीता, मूंनगा तथा केला घर आंगन में उगाना चाहिए। महिलाओं को होने वाले मासिक के बारे में विशेष जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। सभीआयुष्मान कार्ड बनवाये एवं सिकलिंग की जांच अधिक से अधिक करवायें। तम्बाकू में 99 प्रतिशत ज़हरीली पदार्थ होता है, जिससे इसके सेवन से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। शैक्षणिक परिसरों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र होना चाहिए। सीएमएचओ डॉ निराला ने युवाओं को तम्बाकू से दूर रहने का आह्वान किया। सेमीनार के साथ ही स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा सिकलिंग जांच के लिए शिविर भी आयोजित था, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया तथा सिकलिंग का जांच करवाया। इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य एस एल पटेल , टेक लाल साहू,जिला तम्बाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रभारी डॉ इंदू सोनवानी जिला नोडल अधिकारी (चिरायु)राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ प्रभु दयाल खरे, बालवाड़ी ब्लॉक नोडल बिलाईगढ़ संजीव, संकुल समन्वयक शरद दुबे,प्रभारी प्राचार्य ओड़काकन लोचन भास्कर, शिक्षक मनोज किशोर,सरसींवा थाना प्रभारी टीकाराम खटकर एवं सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *