• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

छ.ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 5 माह का वेतन भुगतान की मांग को लेकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर कार्यालय को धरना प्रदर्शन हेतु ज्ञापन दिया गया

BySamip Anant

Feb 16, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत छ.ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अक्टूबर से लेकर अब तक 5 महीने की वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर कर्मचारियों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है जिसका असर सीधे बच्चों समेत परिवारजनों को भूखा मरने की हो गई जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त हो रही है

इसी संबंध में आज जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों के संघ ने अनुरोध किया है कि 01 सप्ताह के भीतर कर्मचारियों के पिछले 5 महीने की वेतन भुगतान किया जाए , आगे संघ ने कहा कि यदि वेतन भुगतान नहीं किए गए तो सहायक आयुक्त कार्यालय के समक्ष कर्मचारी संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा संघ ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि आगामी में छत्तीसगढ़ राज्य दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होने वाली है यदि सरकार द्वारा हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो धरना प्रदर्शन की सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *