• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ द्वारा लगातार किया जा रहा है पीएम आवास का औचक निरीक्षक

BySamip Anant

Dec 28, 2023
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- शासन स्तर से 20 जनवरी 2024 तक जनपद पंचायत सारंगढ़ को 2068 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य मिला है जिसकी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है इसी कड़ी में परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान के निर्देशानुसार जनपद पंचायत सारंगढ़ ceo श्रीमती संजू पटेल जी के द्वारा ग्राम पंचायत भिखमपुरा, पिंडरी ब प और ग्वालीन्डीह न्में प्रधान मंत्री आवास योजनान्तर्गत अपूर्ण आवासो का निरीक्षण किया गया,

निरीक्षण में अप्रारंभ आवास को अविलंब प्रारंभ करने, रूफ लेवल को छत ढलाई तथा छत ढलाई आवास को 3 दिन मे प्लास्टर करने के लिए निर्देशित किया गया। सीईओ मैडम द्वारा बताया गया की उनके द्वारा प्रतिदिवस 3 पंचायतों में अपूर्ण आवास का निरीक्षण किया जाएगा और जो भी हितग्राही दिए गए समय सीमा में आवास का कार्य पूर्ण नही करेंगे उनके ऊपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


आवास निरीक्षण में तकनीकी सहायक दिलीप साहु ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *