• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

एसडीएम वासु जैन ने बरमकेला क्षेत्र में धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

BySamip Anant

Dec 27, 2023
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिले के सारंगढ़ एसडीएम श्री वासु जैन ने बरमकेला क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। केंद्रों में श्री जैन ने नमी मापक यंत्र में किसानों के धानो की नमी जांच की और समिति प्रबंधक से टोकन, धान की खरीदी आवक और धान के खाद्य विभाग द्वारा धान उठाव (जावक) की जानकारी लिया। एसडीएम जैन ने किसानों से चर्चा कर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या असुविधा हो तो मुझे अवगत कराएं। किसानों की मांग पर एसडीएम ने प्रबंधक को तत्काल समय पर तोल करने के निर्देश दिए। एक किसान ने एसडीएम से मोबाईल नंबर मांगा, तब एसडीएम ने सहज व्यवहार से किसान को अपना मोबाइल नंबर दिया। श्री जैन नेबरमकेला क्षेत्र के ओडिशा राज्य से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्र बड़े नावापारा, बिरनीपाली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, सहायक पंजीयक सहकारिता श्री व्यास नारायण साहू और तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अवैध धान के आवागमन की रोकथाम के लिए सीमा के अंतिम छोर में नाका जांच चौकी स्थापित किया गया है जिसमें कर्मचारियों की तैनात 24 घंटा पहरेदारी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *