• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

दो सगे भाइयों ने सड़क हादसे में तोड़ा दम

BySamip Anant

Dec 22, 2023
Share this

जशपुर :- जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.बता दें कि, NH-43 गुमला कटनी हाइवे में हादसा हुआ है.

जहां स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. दोनों छात्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे. मरने वाले दोनों छात्र सगे भाई थे. दोनों ग्राम गालोंडा के रहने वाले थे.वहीं घटना की सूचना मिलते ही जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.

प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रतापपुर चंद्राकर का कहना है कि, प्रथम दृष्टया देखकर लग रहा है कि, बच्चे हाई स्पीड में रहे होंगे, जिसकी वजह से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *