• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

विकास खंड फरसाबहर में 168 से अधिक केंद्रों में 23 मार्च को होगा उल्लास महा परीक्षा

BySamip Anant

Mar 22, 2025
Share this

जशपुर- विकास खंड फरसाबहर को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से नवभारत साक्षर कार्यक्रम चलाया जा रहा है | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 15 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के लोग को जो किन्ही कारणों से पढ़ लिख नही पाए है ,उन्हे पढ़ने लिखने का अवसर उपलब्ध कराना है | विकास खंड फरसाबहर मे अभी तक उल्लास पोर्टल मे 5000 से अधिक असाक्षार तथा 500 से अधिक स्वंयसेवी शिक्षकों का एंट्री किया जा चुका है | जिसमे 400 से अधिक साक्षरता केंद्रों मे 3000 से अधिक असाक्षरों को अध्यापन कराया जा रहा है | इस कार्यक्रम का मुखय उद्देश्य बुनियादी साक्षरता व संख्या ,महत्वपूर्ण कौशल ,व्यावसायिक कौशल ,बुनियादी शिक्षा,सतत विकास है |


कार्यक्रम के तहत विकासखंड फरसाबहर में 168 से अधिक केंद्रों में लगभग 2800 शिक्षार्थी 23 मार्च को होने वाला उल्लास महा परीक्षा मे बैठेंगे ,जिसके तहत आज घर घर जाकर 23 मार्च को महा परीक्षा में बैठने हेतु विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से आमंत्रण दिया गया है | जिला स्तर से परीक्षा का मानीटरिंग करने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दुर्गेश देवांगन ,विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री दादू प्रसाद चंद्रा व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं उल्लास कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह जी को जिम्मेदारी दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *