• Sat. Apr 18th, 2026

छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपए न फ़ॉर्म भरें न लाइन में लगें

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 12, 2023
Share this

मेरी माताओं-बहनों!

आज देवारी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे।

रायपुर : – जिस तरह से माता लक्ष्मी पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन में अपना आशीर्वाद दी हैं और हम “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। आज दिवाली के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते हैं।

इसलिए आज दिवाली के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूँ कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” लांच करेंगे जिसके तहत हम 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।

सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूँगा कि आपको कहीं लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है, न ही कोई फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत है।

कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है।