• Sat. Apr 18th, 2026

कांग्रेस के सूची में 18 सिटिंग विधायकों की कटी टिकट इन 7 सीटों पर रोका गया प्रत्याशियों के नाम

Samip Anant

BySamip Anant

Oct 19, 2023
Share this

रायपुर :- कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली व दूसरी सूची जारी कर दी है. इन सूचीयो में 83 प्रत्याशियों के नाम हैं. केवल 7 प्रत्य़ाशियों का नाम आना बाकी है. जिसमें 18 विधायकों का टिकट काटा गया है

बता दें कि, कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है. जिन सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, उनमें धमतरी, कसडोल, बैकुंठपुर, सरायपाली, महासमुंद, रायपुर उत्तर और सिहावा है. जहां पर अभी तक प्रत्याशियों के नाम पर मुहर नहीं लगी है.

सूचीे मे 18 विधायकों का कटा टिकट

नवागढ़ – गुरुदयाल सिंह बंजारे
पंडरिया – ममता चंद्राकर
खुज्जी – छुन्नी चंदू साहू
डोंगरगढ़ – भुवनेश्वर बघेल
अंतागढ़ – अनूप नाग
कांकेर – शिशुपाल सोरी
दंतेवाड़ा – देवती कर्मा
चित्रकोट – रजमन बैंजाम
बिलाईगढ़- चंद्रदेव राय
धरसीवां- अनिता शर्मा
रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा
जगदलपुर- रेखचंद जैन
मनेंद्रगढ़- विनय जायसवाल
प्रतापपुर- प्रेमसाय सिंह टेकाम
रामानुजगंज- बृहस्पति सिंह
सामरी- चिंतामणी महाराज
लैलूंगा- चक्रधर सिदार
पाली-तानाखार- मोहित केरकेट्टा