भटगांव :- साल 2026 अपने अंतिम चरण पर है और लगातार एक के बाद एक दर्दनाक हादसा होने लगा है ,,, तड़के सुबह लगभग 7.15 मिनट पर नगर भटगांव के श्री महल सिनेमा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक तेज रफ्तार आल्टो कार भटगांव से गिधौरी की ओर जा रही थी इसी बीच नगर भटगांव के श्री महल सिनेमा के पास गाड़ी उछलते हुए शीशम के पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी भयानक थी

कि कार पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही थी वह पश्चिम से पूर्व की घूम गई और कार में सवार साहिल पिता अब्दुल कादिर की मौत हो गई वही चालक अरमान पिता मगबूल खान को सुरक्षित बताया जा रहा है

दोनों की उमर लगभग 17-18 साल की बताई जा रही है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलाईगढ़ ले जाया गया है । साल 2026 समाप्ति की ओर है और 2027 आने ही वाला है और 2027 के पहले ही नगर भटगांव में लगातार मौत कहर ढाने लगा है ज्ञात हो 1 महीने के भीतर 4 -5 सड़क हादसा सामने आए है जिसमें लोगों की मौत हुई है । ऐसे में हम आपको भी कहना चाहेंगे कि अपनी वाहन को धीमे चलाये क्योंकि कहा जाता है दुर्घटना से देर भली । बहरहाल 108 के मदद से कार में सवार दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया ।
