रायगढ़ :- शासकीय आदिवासी कर्मचारी/अधिकारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं जिला एकता संगोष्ठी दिनांक 19 नवंबर 2026 को सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोईरदादर, रायगढ़ (छ.ग.) में सम्पन्न हुई। “अब न साहिबो बदलकर रहिबो” के मुख्य आगाज के साथ आयोजित इस संगोष्ठी में कार्यक्रम के अध्यक्षता विजय तिर्की सर (प्राचार्य) संयोजकगण क्रमशः बिनेश भगत,दीपक लकड़ा,नोहर सिंह सिदार एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और समाज के उत्थान को लेकर गहन चर्चा किया गया।

बैठक एजेंडा एवं चर्चा के मुख्य सारांश
संगोष्ठी के दौरान संगठन के भावी स्वरूप और कार्यप्रणाली को लेकर निम्नलिखित प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई:
1. प्रत्येक विभाग में आदिवासी कर्मचारी का विशेष प्रकोष्ठ के गठन कर केवल आदिवासी कर्मचारी संगठन एवं छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज को ही मजबूत करने पर जोर।
2. जिला में एक सशक्त एवं सक्रिय संगठन का निर्माण करना।
3. सभी सदस्यों का एकजुट करना और आपसी सहयोग बनाए रखना।
4. संगठन की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा आय-व्यय में पूर्ण पारदर्शिता रखना।
5. नियमित रूप से (साप्ताहिक, पाक्षिक या मासिक) बैठकें आयोजित करना।
6. युवा साथियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर उन्हें नेतृत्व के लिए आगे लाना एवं अजजा सेवक विकास संघ जिला ईकाई रायगढ़ का पुनर्गठन एवं विस्तार।
7. प्रिंट मीडिया एवं मल्टीमीडिया के माध्यम से बैठक और संगठन की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना।
8. प्रत्येक सदस्य द्वारा अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझना और संगठन में सक्रियता दिखाना।

वक्ताओं के प्रमुख सुझाव एवं विचार
बैठक में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने उपरोक्त एजेंडा बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए निम्नलिखित सुझाव दिए :-
निर्मल खेस शिक्षक :- उन्होंने समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारियों के हित में एक सशक्त संगठन निर्माण करने तथा नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
सरोज भोय (प्रधानपाठक) :- उन्होंने आरक्षण को बचाने हेतु सकारात्मक सोच के साथ संगठित होने और संघ को मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही सभी साथियों को जोड़कर साप्ताहिक बैठक रखने और आर्थिक सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
विवेक तिर्की (सहा.शिक्षक) :- उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा सभी सदस्यों को पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
रोहित सिदार(संकुल समन्वयक/शिक्षक) :- उन्होंने कहा कि संगठन में रहकर प्रत्येक सदस्य की क्या जिम्मेदारी और उपयोगिता है, इसकी सक्रियता से जानकारी दी जानी चाहिए ताकि सभी एकजुट होकर कार्य कर सकें।

भूपेन्द्र सिदार(सहा.शिक्षक) :- उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए माह में दो बार बैठक आयोजित करने और संगठन के सुचारू संचालन हेतु आपसी अंशदान के माध्यम से आर्थिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया।
नीलाम्बर सिदार(सहा.शिक्षक ) :- उन्होंने संगठन में मजबूती के साथ कार्य करने, अधिक से अधिक युवा साथियों को जोड़ने और कर्मचारियों के अधिकारों के हनन की रक्षा करने की बात कही।
संजय टोप्पो(शिक्षक) :- उन्होंने संगठन में निरंतर सक्रियता बनाए रखने, सभी को विश्वास में लेकर चलने तथा वास्तविक रूप से जमीनी स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया।
संतोष भगत(सहा.शिक्षक) :- उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ऊर्जावान साथियों को चुनने का प्रस्ताव रखा। साथ ही बैठक में प्राप्त सभी विभागों की जानकारियों को सभी साथियों तक पहुँचाने, प्रारूप बनाकर जागरूकता फैलाने, मिलकर कार्ययोजना तैयार कर संगठन का विस्तार करने तथा बैंक खाता खोलने एवं ऑनलाइन पंजीयन कराने की बात कही।
लक्ष्मण सिंह सिदार (आबकारी विभाग) :- संगठन आदिवासी कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण एवं संगठन को सशक्त बनाने हेतु संगठन में पारदर्शिता पर प्रमुहता से बल दिया एवं नियमित समय अंतराल में संगठन का निर्वाचन प्रक्रिया अपनाया जाने प्रापण विचार रखा।
नीरज मांझी(शिक्षक) :- संगठन निर्माण के लिए कर्मचारियों की संख्या एकत्र करने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने पर बल दिया।

लक्ष्मी प्रसाद ध्रुवे(सहा.शिक्षक) :- संगठन में ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने तथा ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन का गठन कर कार्य को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।
अंजुलुस एक्का (प्रधान पाठक) :- “एकता में बल है” का संदेश देते हुए सभी को संगठित रहने, संगठन की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने तथा वित्तीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही।
नीरज सिदार(प्रधानपाठक):- उन्होंने बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और बैठकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया।
कृष्ण कुमार सिदार(सहा.शिक्षक) :- संगठन के बेहतर विकास के लिए मल्टीमीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने और युवा साथियों को नेतृत्व के लिए आगे लाने पर जोर दिया।
मोहनराज गोंड़ (चिकित्सा विभाग) :- उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर आदिवासी साथियों का उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए, जिसके लिए सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना और सहयोग करना होगा।
विजय तिर्की सर(प्राचार्य) :- उन्होंने सभी साथियों से सकारात्मक सोच के साथ संगठन से जुड़ने, संगठन का विस्तार करने की रूपरेखा तैयार करने तथा जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन करने का आह्वान किया।

आलोक जॉन कुजूर (शिक्षक) :- उन्होंने संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने और इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को समान अवसर व महत्व दिया जाए, सभी के विचारों व सहमति से पारदर्शी तरीके से कार्य हो तथा सभी समुदायों को साथ लेकर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए।
दुरेश साय पैंकरा सर (सहा.संचालक कृषि ) :- उन्होंने सभी से संगठित रहने, संगठन को मजबूती प्रदान करने और सक्रिय भागीदारी बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कानून के जानकार साथियों को संगठन से जोड़ने और समय-समय पर नियमित बैठकें आयोजित करने पर बल दिया।
बिलेश्वर सिदार (व्याख्याता) :- सभी को मिलकर संगठित होने, सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने समाज के कर्मचारियों को पूरा सम्मान देने कीतथा आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही।
बिनेश भगत (व्याख्याता व संयोजक) :- उन्होंने पूर्व संगठन से लेकर वर्तमान समय तक के कार्यकारिणी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को सारगर्भित रूप से रखा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को जोड़ने, जमीनी स्तर से लेकर उच्च स्तर तक सभी को साथ लेकर कार्य करने तथा संगठन में पारदर्शिता व विश्वसनीयता बनाकर समाज को उन्नति की ओर ले जाने का आह्वान किया।

बैठक के प्रमुख निर्णय :-
चर्चा के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए —
• संविधान दिवस आयोजन: आगामी दिनांक 26 नवंबर 2026 को भव्य रूप से संविधान दिवस मनाया जाएगा।
• आगामी बैठक की तिथि एवं स्थान: अगली बैठक दिनांक 29 नवंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से कंवर भवन, बोईरदादर, रायगढ़ में आयोजित की जाएगी।
• सर्वसम्मति से प्रस्ताव: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उक्त आगामी बैठक दिनांक 29 नवंबर 2026, दिन रविवार को यदि संगठन अजजा शास.सेवक संघ जिला रायगढ़ के अध्यक्ष की उपस्थिति नहीं होती है, तो वर्तमान कार्यकारिणी गठन को भंग कर नए कार्यकारी सदस्यों सहित नई कार्यकारिणी का गठन किया जाने का निर्णय सर्वसम्मति पारित हुआ। संगोष्ठी के अंत में आदिवासी कर्मचारी समुदाय की नारी शक्ति शिक्षिका श्रीमती ममता जॉन कुजूर सहित शिक्षकों में क्रमशः बालमुकुंद सिदार, बसंत लकड़ा, संजय आर्मो, लक्ष्मी सिदार, अंजलूस एक्का,श्रद्धा धनवार,प्रताप तिर्की, सहित मनोज कुजूर प्राचार्य, सुनील खेस व्याख्याता, विनोद राठिया व्याख्याता, हेम राठिया व्याख्याता, नानदाऊ सिदार,उमेश सिदार,गुरुचरण भगत सहा.शिक्षकों सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारी क्रमशः जालंधर पैकरा, मुरलीधर पैकरा, पदमान सिदार, देव उरांव एवं अन्य ने भी संगोष्ठी में लिए गए निर्णय एवं सुझाव का स्वागत व समर्थन किया तथा सभी उपस्थित शासकीय आदिवासी कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा समाज और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया ।
