• Fri. Nov 20th, 2026

SBN24

NEWS

भाजपा द्वारा पत्रकारों के अपमान की कड़ी निंदा करता हूं – बिनोद भारद्वाज

BySamip Anant

Nov 12, 2026
Share this

सारंगढ़ :- सारंगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दीपावली मिलन समारोह के दौरान पत्रकार साथियों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं अपमानजनक व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेता बिनोद भारद्वाज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बिनोद भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। वे दिन-रात मेहनत कर आम जनता की समस्याओं और आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार और उनका कर्तव्य है। यदि किसी कार्यक्रम में पत्रकारों को सवाल पूछने पर अपमानित किया जाता है या उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान और उनकी स्वतंत्रता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को पत्रकारों के सवालों से असहज होकर उनके साथ अपमानजनक व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पत्रकार साथियों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *