• Sun. Apr 19th, 2026

छत्तीसगढ़ में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, जच्चा बच्चा की है ये हालात

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Jul 16, 2023
Share this

छत्तीसगढ़ के नए जिले मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर से एक खबर आ रही है जहाँ एक महिला ने एक साथ 3 बच्चियों को जन्म दिया। 3 बच्चियों के जन्म के बाद नर्सिंग होम के स्टाफ समेत परिजनों में खुशियां आ गई। क्योंकि मां और सभी बच्चे स्वस्थ है। एक साथ 3 बेटियों को जन्म देने वाली की ये खबर सुन कर हर कोई हैरान है।

जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 10 मई को करन नर्सिंग होम में डॉ. मंजूलिका करन की देखरेख में ग्राम केल्हारी निवासी महिला सुशीला ने एक साथ 3 बेटियों (Birth of 3 children) को जन्म दिया। बताया जाता है कि महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच चल रहा था।

शासकीय अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने की वजह से महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने 3 स्वस्थ बालिकाओं को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।