सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ में “वार्षिक स्नेह सम्मेलन” के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम “तथा महाविद्यालयीन पत्रिका “सारंगभूमि “के विमोचन का आयोजन किया गया विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को प्रेरित किया ।

संजय भूषण पांडे ने कहा कि यह जिला का कॉलेज है और जिले के स्थान पर होना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भी इसी कॉलेज में पढ़ाई की है। उन्होंने आगे कहा कि अध्यापक अच्छे हों तो विद्यार्थी अच्छे से पढ़ाई करते हैं। किसी कॉलेज की पहचान वहां की अनुशासन पर निर्भर करती है। उन्होंने अध्यापकों से तन मन से शिक्षा देने की बात कही। संजय भूषण पांडे ने बच्चों को NCC, NSS और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को अपना कला निखारने और आगे बढ़ने का अच्छा मंच मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक,जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज,लता लक्ष्मे,महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ.लोकेश्वर पटेल,जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल, अध्यक्ष जनभागीदारी महाविद्यालय मनोज जायसवाल,पुर्व विधायक समसेर सिंह ,प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुटे,राकेश पटेल,रामनाथ सिदार,संजय दुबे, सरिता गोपाल,हितेश अजगल्ले अन्य जनप्रतिनिधि व शिक्षक उपस्थित रहे ।
