• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

थाना कोसीर पुलिस हत्या के 03 आरोपी को गिरप्तार कर भेजा जेल

BySamip Anant

Jan 31, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 20.09.2023 को महानदी किनारे थाना सारंगढ में सूचक सुरेश बंजारे ग्राम छर्रा के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि ग्राम छर्रा महानदी किनारे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सारंगढ में मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया जो अपराध धारा सदर 302,201,34 भादवि का पाये जाने से जीरो में अपराध कायम कर घटनास्थल थाना कोसीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंघनपुर मिरौनी डेम का होने से नंबरी हेतु प्राप्त होने थाना कोसीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

विवेचना दौरान आरोपीगण 01.बोधराम साहू ऊर्फ पउ,दादू पिता बैसाखु साहू उम्र 29 वर्ष निवासी सिंदुरस थाना मालखरौदा जिला सक्ती 02.रविशंकर ऊर्फ दारासिंह पिता विजय कुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी हसौद थाना हसौद जिला सक्ती को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था प्रकरण में धारा 173(8)जाफौ के तहत चालान पेश किया गया था प्रकरण में विवेचना शेष होने से विवेचना दौरान आरोपीगण 01.चुडामणी साहू पिता स्व सागर लाल साहू उम्र 48 वर्ष 02.नंदकिशोर ऊर्फ नंदू साहू पिता माधव प्रसाद साहू उम्र 28 वर्ष 03.दुजराम साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 30 वर्ष सभी ग्राम हसौद थाना हसौद जिला सक्ती छ0ग0 के द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकार किया बताये कि मृतक लिलेश साहू पिता रामजी साहू उम्र 38 वर्ष ग्राम हसौद थाना हसौद जिला सक्ती का नौकरी लगाने के नाम पर क्रमश: 10,000रू व 20,000रू लिलेश साहू को दिये थे वापस नही देने पर पैसे की विवाद होने पर आरोपीगण रंजीश रखे हुए थे

जो दिनांक 18.09.22 को ग्राम हसौद में मृतक को रविशंकर व बोधराम साहू , चुडामणी साहू, नंदकिशोर ऊर्फ नंदू साहू, दुजराम साहू सभी शणयंत्र पूर्वक दारू पिलाने शराब भटठी हसौद ले गये और शराब में उसे सुहागा मिलाकर पिला दिये और मोटरसायकल से सिंघनपुर मिरौनी बैराज लेजाकर बेंहोशी अवस्था में महानदी में फेंककर हत्या कर दिये थे ।तीनो से घटना मे प्रयुक्त वाहन कार सिलेरियो,मोटर साइकिल पैशन प्रो,और एन एक्स जी स्प्लेंडर जप्त किया गया ।अत: आरोपीगण 01.चुडामणी साहू पिता स्व सागर लाल साहू उम्र 48 वर्ष 02.नंदकिशोर ऊर्फ नंदू साहू पिता माधव प्रसाद साहू उम्र 28 वर्ष 03.दुजराम साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 30 वर्ष सभी ग्राम हसौद थाना हसौद जिला सक्ती छ0ग0 के विरूद्ध अपराध धारा सबूत पाये जाने से विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निमिषा पाण्डेय (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्नेहिल साहू (रा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे ,उप निरीक्षक पुरेंद्र मल्होत्रा, प्रआर 120 जयराम साहू,प्रआर 78 मनींजर सिदार, आरक्षक अमित दिव्य ,सुरेश बर्मन,प्रदीप रात्रे,धनसाय कुर्रे,गोपाल साहु विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *