• Sat. Mar 7th, 2026

संकल्प समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह ठाकुर बने जिला वेटलैण्ड प्राधिकरण के सदस्य,

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 26, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1988 एवं वेटलैण्ड नियम 2017 के अनुपालन में जिला वेटलैण्ड संरक्षण समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ करेंगे। समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारी व विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इनमें वनमंडलाधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यपालन अभियंता (जल संसाधन विभाग), कृषि, पशुपालन, मत्स्य विभाग के उपसंचालक, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी तथा शासकीय कॉलेज सारंगढ़ के सहायक प्राध्यापक (वनस्पति विज्ञान) महेश्वर दास वैष्णव सदस्य बनाए गए हैं। विशेष रूप से संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ठाकुर को भी जिला वेटलैण्ड संरक्षण समिति का सदस्य नामित किया गया है।

समिति के दायित्व
जिले में तालाबों का संरक्षण एवं प्रबंधन।
राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण को सहयोग एवं योजनाओं की निगरानी। तालाबों का डाटाबेस तैयार करना और तकनीकी प्रस्ताव राज्य प्राधिकरण को भेजना। चिन्हित तालाबों का संक्षिप्त प्रतिवेदन (Brief Document) बनाना एवं डिजिटल वेटलैण्ड इन्वेन्ट्री की पुष्टि करना।

राजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि जिले के तालाब और वेटलैण्ड सिर्फ जलस्रोत ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनरेखा हैं। समिति का सदस्य बनाए जाने से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम सब मिलकर तालाबों के संरक्षण के लिए ठोस पहल करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।