• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने व्यापारियों के दुकान जाकर जीएसटी रिफॉर्म्स से हुए लाभ का लिया जायजा

BySamip Anant

Sep 26, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ आगमन पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सारंगढ़ के गोपाल ऑटो, बोंदिया इलेक्ट्रिकल्स और शैली म्यूजिक दुकान में जाकर व्यापारियों से जीएसटी रिफॉर्म्स से हुए लाभ के बारे में पूछा।

शैली म्यूजिक के दुकानदार ने बताया कि एसी 32 हजार में मिल रही थी, उसमें 3 हजार की छूट मिला है, अब वह 29 हजार में मिलेगा। एलईडी में 5 हजार का फायदा ग्राहकों को होगा। पहले 28 प्रतिशत जीएसटी दे रहे थे अब 18 प्रतिशत जीएसटी देंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मोटरसाइकल और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में कितनी छूट को व्यापारियों से पूछे। मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े ने दुकानदारों के दुकान में जीएसटी रिफॉर्म्स का प्रचार सामग्री पाम्पलेट चिपकाया।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के वरिष्ठ सदस्य विजय केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सदस्य दिनेश जांगड़े, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल सहित सुभाष जालान, कैलाश नायक, संदीप शर्मा, हरिनाथ खूंटे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *