• Sun. Apr 19th, 2026

बलौदाबाजार- तीन बच्चों को एक साथ दिया जन्म…सोनोग्राफी रिपोर्ट में बताया था जुड़वा…हुए तीन

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Sep 21, 2023
Share this

बलौदाबाजार- एक बच्चे को जन्म देना महिला के लिए बेहद मुश्किल भरा दौर होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को महिला ने साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम ने सिजेरियन कर सफल प्रसव करवाया है। सोनी साहू भाटापारा के पास कोसमांदा गांव की रहने वाली है। उसने भाटापारा के भृगु अस्पताल में प्रेगनेंसी के दौरान 7 महीने में सोनोग्राफी करवाया था। जिसके रिपोर्ट के मुताबिक पेट में जुड़वा बच्चा बताया जा रहा था। लेकिन सिजेरियन के बाद एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरान कर दिया। नवजात शिशुओं मे 1 लड़की और 2 लड़के हैं।

बता दें, तीनों बच्चों का वजन कम है। जिनका जिला चिकित्सालय के एनआईसीयू में इलाज जारी है। वहीं नवजात बच्चों की मां पूरी तरह स्वास्थ्य है। दंपती को शादी के 2 साल बाद बच्चे हुए हैं। चिकित्सक के मुताबिक तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था…

जिला अस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. करूणा यादव ने बताया कि, कोसमंदा में रहने वाले दुर्गेश साहू ने अपनी गर्भवती पत्नी सोनी साहू को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर करीब 1.00 बजे सीजेरियन के जरिये प्रसव कराया गया है, जिसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें 1 लड़की और 2 लड़के हैं। सिजेरियन कराने वाली टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करूणा रूपरेला, ओटी इंचार्ज डॉ. आयशा बेगम, निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. ईशान दुबे, डॉ. रोशन देवांगन की टीम शामिल थी।